यहोवा मुझे तेरी जरूरत है yahova mujhe teri jarurt hai

 बिन तेरे मैं कुछ भी नहीं {2}

यहोवा मुझे तेरी जरूरत है {2}


प्यार तू करता इतना {2}

अपने हाथों पे खोदी मेरी सूरत है.

यहोवा मुझे तेरी जरूरत है {2}


*(1)* तू मेरे चहेरे की रौनक,

और है मेरी कुवत {2}

हश्मत और जलाल के बादशाह,

तुजसे है मेरी जीनत {2}

तेरे बिना ये जिंदगी मेरी {2}

बेरोनक बेसुरत है

यहोवा मुझे तेरी जरूरत है {2}


प्यार तू करता इतना {2}

अपने हाथों पे खोदी मेरी सूरत है.

यहोवा मुझे तेरी जरूरत है {2}


*(2)* आसमा तूने बनाया

समुन्दर की हद ठहराई {2}

चरिंद,परिन्द,पहाड़, दरिया

और फूलों से धरती सजाई {2}

कायनात इतनी सुंदर बनाई {2}

तू खुद कितना खुबसूरत है.

यहोवा मुझे तेरी जरूरत है {2}


*(3)* तेरा कलाम है ऐसे,

जैसे हो अनमोल मोती

चराग है कदमों के लिए,

और मेरी राहों की ज्योति

शाहे झमा तू जिंदा खुदा तू {2}

तू ना झूठी मूरत है

यहोवा मुझे तेरी जरूरत है {2}

Comments

Popular posts from this blog

Aaradhna Aaradhna Prabhuvo ke Prabhu Teri Aaradhna आराधना आराधना प्रभु ओ के प्रभु के तेरी

Yeshu ke Beti hu mai येशु के बेटी हव मै

प्यार करूँगा मैं, और ज्यादा तुझसे pyar krunga mai aur jayda tujhse