महिमा हो प्रशसा हो, आराधना हो
महिमा हो प्रशसा हो, आराधना हो सर्वदा,
तेरी दया मुझपर सदा, तेरे लिये मैं जीऊँगा
तेरा नाम ऊँचा हो (3)तेरे जैसा कोई नहीं
कभी भी यीशु ना छोड़ेगा, कभी यीशु ना त्यागेगा,
कभी भी यीशु के लोग, लज्जित नहीं होंगे
1. जन्म देने वाली माता, छोड़ सकती है, अपने सगे मुंह मोड़ सकते हैं,
देखो जगत के अन्त तक सदा, तेरे संग रहूँगा यीशु ने कहा
2. अपनी हथेली पे चेहरा तेरा, मैने खोद रखा है कभी न भूलूंगा,
अपनी आँख की पुतली समान, रखता हूँ मैं पूरा ध्यान
Comments
Post a Comment