तू ही भरोसा मेरा मसीही गीत Hindi lyrics
तू ही भरोसा मेरा, तू ही सहारा मेरा
तेरे परों में छिपू, मजबूत कीला तू मेरा
1. निगाहें मेरी अब तुझ पर लगी है
ताकत मेरी अब तुझी से
मेरे पांव को तू फिसलने ना देगा
मेरी हर खुशी अब तुझी से
तेरे कदमों पर सिर मेरा
बड़ा हाथ अपना सदा - 2
2. मंजिल भी तू है राह भी तू है
मकसद है जीवन का तू ही
रहबर भी तू है दिलबर भी तू ही
हर दिल की धड़कन भी तू ही
छोड़े ना हाथ मेरा
रहता है संग संग सदा - 2
3. तूफान लहरों में हाथ बढ़ाकर
मुझको संभाला है तूने
मौत के साए की वादी तो भट्टी
से निकाला है तूने
जान बचाने वाला
जिंदा खुदा तू मेरा
Comments
Post a Comment