मैंने ढूंढा ये सारा जहां, maine dhundha ye sara jaha

 मैंने ढूंढा ये सारा जहां, तेरे जैसा न कोई मिला

जैसे तूने किया है क्षमा, तेरे जैसा न कोई मिला
मैंने ढूँढा ये सारा......

1.पापों का था कर्ज मुझपे जो भारी
दुखों में ज़िन्दगी गुजारी थी सारी
मेरे गुनाहों से मुझको बचाने
तूने खुदा अपनी ज़िन्दगी थी वारी
तूने करदी है कीमत अदा, तेरे जैसा न कोई मिला
मैंने ढूँढा ये सारा.......

2. दुनिया के आगे दुहाई बहुत दी
आँसूं के बिन न मिला मुझको कुछ भी
तुझको मिला जब मैं तब तुझको जाना
तब तेरे आगे जो मैंने दुआ की
तूने सुन ली है मेरी दुआ, तेरे जैसा न कोई मिला
मैंने ढूँढा ये सारा.......

3.हसरत को पूरी तूने किया है
जो मैंने मांगा वो तूने दिया है
दे के सकूँ मेरी ज़िन्दगी को तूने
मेरा हर इक बोझ तूने लिया है
मेरी खुशियों की तू है वजह, तेरे जैसा न कोई मिला
मैंने ढूँढा ये सारा.......

Comments

Popular posts from this blog

Aaradhna Aaradhna Prabhuvo ke Prabhu Teri Aaradhna आराधना आराधना प्रभु ओ के प्रभु के तेरी

Yeshu ke Beti hu mai येशु के बेटी हव मै

प्यार करूँगा मैं, और ज्यादा तुझसे pyar krunga mai aur jayda tujhse