Mangne se phle मांगने से पहले, पालन हारा वो है // Palan hara wo hai
Page 640
Palan Hara Wo hai
मांगने से पहले, वो सबकुछ मुझे देता है
कहने से पहले, मन की बातें जानता है
दुख के समय मेरा, रोते समय मेरा
हमेशा साथ रहता है, यीशु मेरे साथ रहता है
पालन हारा वो है, मेरे ये जीवन का
सदा संग रहता है, यीशु राजा मेरा
निराशा के समय, वो आशा मुझे देता है
अंधकार के समय, वो ज्योति बन जाता है
दुख के समय मेरा, रोते समय मेरा
हमेशा साथ रहता है, यीशु मेरे साथ रहता है
पालन हारा वो है, मेरे ये जीवन का
सदा संग रहता है, यीशु राजा मेरा
Comments
Post a Comment