यीशु का नाम सबसे प्यारा /lYeeshu ka name
यीशु का नाम सबसे प्यारा
सबसे अलग और सबसे मीठा
उसका वचन सबसे न्यारा
सबसे अलग और सबसे है मीठा
गाओ रे गाओ आत्मा में
झुमों रे नाचो आत्मा में
क्योंकि दुनियाँ में एक ही नाम है
सारी दुनिया में एक ही नाम है
1. स्वर्गदूत भी हर पल हर दिन
यही नाम लेते हैं
दुनिया वाले भी हर पल
एक दिन यही नाम ढूंढ़ते हैं
पाते हैं जो इस नाम को
पाते हैं वो एक नई शांति को
गाओ रे गाओ आत्मा में
झुमों रे नाचो आत्मा में
क्योंकि दुनियाँ में एक ही नाम है
सारी दुनिया में एक ही नाम है
यीशु का नाम सबसे प्यारा
सबसे अलग और सबसे मीठा
उसका वचन सबसे न्यारा
सबसे अलग और सबसे है मीठा
2. इस नाम से रोगियों को
चंगाई मिलती है
इस नाम को लेने वालों को
जिन्दगी मिलती है
पाते हैं जो इस नाम को
पाते हैं वो एक नई शांति को
गाओ रे गाओ आत्मा में
झुमों रे नाचो आत्मा में
क्योंकि दुनियाँ में एक ही नाम है
सारी दुनिया में एक ही नाम है
यीशु का नाम सबसे प्यारा
सबसे अलग और सबसे मीठा
उसका वचन सबसे न्यारा
सबसे अलग और सबसे है मीठा
3. इस नाम से हर पापी को
छुटकारा मिलता है
इस नाम से भटके हुओं को
नया मार्ग मिलता है
पाते हैं जो इस नाम को
पाते हैं वो एक नई शांति को
गाओ रे गाओ आत्मा में
झुमों रे नाचो आत्मा में
क्योंकि दुनियाँ में एक ही नाम है
सारी दुनिया में एक ही नाम है
यीशु का नाम सबसे प्यारा
सबसे अलग और सबसे मीठा
उसका वचन सबसे न्यारा
सबसे अलग और सबसे है मीठा
Comments
Post a Comment