बड़ी अज़मत वाली है, आवाज़ यहोवा तेरी -2 awaj yahova teri
बड़ी अज़मत वाली है,
आवाज़ यहोवा तेरी -2
बड़ी हशमत वाली है,
आवाज़ यहोवा तेरी
बड़ी अज़मत वाली है,
आवाज़ यहोवा तेरी
बेवर्ग करे जंगल,
सहरा भी लरज़ते हैं -2
आवाज़ तेरी गरजे,
बादल यूँ गरजते हैं -2
बड़ी कुदरत वाली है,
आवाज़ यहोवा तेरी
बड़ी हशमत वाली है,
आवाज़ यहोवा तेरी
बड़ी अज़मत वाली है...
बिजली के शोलों सी,
ये ज़र्ब लगाती है -2
टीलों को, पहाड़ों को,
मैदान बनाती है -2
बड़ी क़ुव्वत वाली है,
आवाज़ यहोवा तेरी
बड़ी हशमत वाली है,
आवाज़ यहोवा तेरी
बड़ी अज़मत वाली है...
संगीन दिलों को भी,
ये नरम बनाती है -2
पत्थर सी ज़बानों से,
ये हम्द कराती है -2
बड़ी ताकत वाली है,
आवाज़ यहोवा तेरी
बड़ी हशमत वाली है,
आवाज़ यहोवा तेरी
बड़ी अज़मत वाली है...
Comments
Post a Comment